मई 30, 2026 7:05 अपराह्न | Karnataka Congress

printer

कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया जारी

कर्नाटक में विधान सौध में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा दो दिन पहले राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, नए नेता का चुनाव किया जा रहा है। कांग्रेस ने सूचित किया है कि पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देंगे। इससे पहले आज दिन में डी.के. शिवकुमार ने राज्यपाल से दो बार मुलाकात की। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उनके राज्यपाल से फिर मिलने की संभावना है। शपथ ग्रहण की तारीख इसके बाद तय की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला