जुलाई 8, 2026 8:56 अपराह्न | fourth-worst city in the world

printer

ईआईयू रैंकिंग: पाकिस्तान के कराची को दुनिया का चौथा सबसे खराब शहर बताया गया

इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट- ई.आई.यू ने वार्षिक ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 यानी इस वर्ष की दुनिया के सबसे अच्छे और खराब शहरों की एक सूची जारी की है। इस सूची में पाकिस्तान के कराची को दुनिया का चौथा सबसे खराब शहर बताया गया है। ई.आई.यू ने 173 शहरों में कराची को 170वां स्थान दिया है। इस सूचकांक में कराची से भी खराब स्थिति वाले शहरों में बांग्लादेश का ढाका, सीरिया का दमिश्क और लीबिया का त्रिपोली शहर शामिल हैं।

    ई.आई.यू की यह रैंकिंग वैश्विक स्तर पर शहरी जीवन की सुगमता और लचीलेपन को मापती है। इसके तहत शहरों का आकलन मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा, संस्कृति तथा पर्यावरण और शिक्षा  तथा बुनियादी ढांचे जैसे पांच महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर किया जाता है।

    दुनिया का सबसे अच्छा, रहने योग्य शहरों में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रिया का वियना दूसरे और ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न तीसरे स्थान पर है।