जुलाई 8, 2026 8:56 अपराह्न

views 54

ईआईयू रैंकिंग: पाकिस्तान के कराची को दुनिया का चौथा सबसे खराब शहर बताया गया

इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट- ई.आई.यू ने वार्षिक ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 यानी इस वर्ष की दुनिया के सबसे अच्छे और खराब शहरों की एक सूची जारी की है। इस सूची में पाकिस्तान के कराची को दुनिया का चौथा सबसे खराब शहर बताया गया है। ई.आई.यू ने 173 शहरों में कराची को 170वां स्थान दिया है। इस सूचकांक में कराची से भी खराब स्थिति वाले शहरों में बांग्लादेश का ढाका, सीरिया का दमिश्क और लीबिया का त्रिपोली शहर शामिल हैं।     ई.आई.यू की यह रैंकिंग वैश्विक स्तर पर शहरी जीवन की सुगमता और लचीलेपन को मापती है। ...