जून 29, 2026 1:41 अपराह्न

printer

नीट-यूजी परीक्षा लीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

नीट-यूजी परीक्षा लीक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आज केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच किए जा रहे 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी। आरोपियों को उनकी पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले, 15 जून को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज तक बढ़ा दी थी। सीबीआई ने अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और परीक्षा से पहले नीट-यूजी प्रश्न पत्रों को प्राप्त करने और प्रसारित करने में शामिल एक कथित नेटवर्क की जांच कर रही है।