अक्टूबर 21, 2026 9:13 अपराह्न

printer

भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास इब्सामार-2026 संपन्न

भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास इब्सामार-2026 का नौवां संस्करण कल दक्षिण अफ्रीका के साइमन्स टाउन में संपन्न हो गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार दस दिनों तक चले इस अभ्यास ने तीनों देशों की नौसेनाओं को अपनी युद्धक क्षमता और अंतर-संचालनीयता बढ़ाने, परिचालन सहयोग को मजबूत करने और आपसी समझ को बेहतर बनाने के लिए एक अनूठा अवसार प्रदान किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि इब्सामार जैसे सैन्य अभ्यास लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक संबंधों को सार्थक नौसैनिक सहयोग में बदलने का काम करते हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इस अभ्यास का सफल समापन सुरक्षित, संरक्षित और खुले समुद्र के साथ-साथ नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के हित में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।