अप्रैल 23, 2026 2:06 अपराह्न

printer

झारखंड: तेलंगा खारिया का शहादत दिवस और बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति में मनाया जा रहा है विजयोत्सव

झारखंड में आज वीर शहीद तेलंगा खारिया का शहादत दिवस और स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति में विजयोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेलंगा खारिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष को जनजातीय गौरव का प्रतीक बताया।

उन्‍होंने कहा कि शहीदों का जीवन जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि खारिया के आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इस बीच, पाकुर में स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति में विजयोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और उनके साहस को नमन किया गया। वक्‍ताओं ने उन्‍हें एक महान योद्धा बताया।