झारखंड में राज्य पुलिस ने पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा, कोल्हान और पोराहट वन प्रभागों को पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है। दस लाख रुपये के इनामी माओवादी, सलुका कायम समेत चार माओवादियों ने चाईबासा पुलिस केंद्र में सिंहभूम संभाग के उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। श्री अनुरंजन ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 52 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अभियानों के दौरान बडी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब जिले में कोई नक्सली नहीं बचा है।
News On AIR | अगस्त 11, 2026 2:34 अपराह्न
झारखंड: सारंडा, कोल्हान और पोराहट वन प्रभाग पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित