मई 23, 2026 9:28 अपराह्न

printer

झारखंड: पुलिस ने उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया

झारखंड में, लातेहार पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के एक सक्रिय स्व-घोषित सब-ज़ोनल कमांडर और 5 लाख रुपये के इनामी शिव नारायण सिंह को गिरफ्तार किया।

उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर, झारखंड जन मुक्ति परिषद  के एक अन्य एरिया कमांडर, सकुलदेव उरांव को भी लातेहार जिले के सिमरियाटांड स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शिव नारायण सिंह लातेहार, चतरा और रांची जिलों में दर्ज 24 मामलों में वांछित है, जबकि सकुलदेव उरांव के खिलाफ लातेहार जिले में दो मामले दर्ज हैं।