अप्रैल 17, 2026 7:22 अपराह्न

printer

झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए

झारखंड में आज हजारीबाग जिले के खापिया जंगल में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। इनमें माओवादी उप-क्षेत्रीय कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है, जिस पर 15 लाख रुपये का इनाम था। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और माओवादी सामग्री बरामद की गई।