जुलाई 28, 2026 2:23 अपराह्न

printer

झारखंड में सुरक्षा बलों के सामने छह बड़े कमांडर सहित 16 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण किया

झारखंड सरकार की ‘नई दिशा-नई पहल’ नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज बड़ी सफलता मिली। कोल्हान और लातेहार क्षेत्र में सक्रिय 16 माओवादियों ने रांची में झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वालों में एक रीजनल कमांडर, तीन जोनल कमांडर, तीन सब-जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और तीन कैडर सदस्य शामिल हैं।

इनमें 15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ बासुदेव भी शामिल है। पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और एक हजार पांच सौ 62 कारतूस पुलिस को सौंपे। यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन नवजीवन-दो का परिणाम है।