अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह भविष्य में संघर्षविराम का उल्लंघन करता है या कोई आक्रामक कार्रवाई करता है, तो अमरीका उसका सैन्य जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ईरान ने संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और अमरीका उसका पालन कर रहा है। किसी भी विवाद का समाधान बातचीत से होना चाहिए।
अमरीकी सेना की सेंट्रल कमांड- सेंटकॉम ने कहा कि अमरीकी बलों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों तथा तटीय रडार प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। सेंटकॉम के अनुसार, यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक मालवाहक जहाज़ पर कथित ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई।
ओमान की खाड़ी के पास मालवाहक जहाज़ पर हुए हमले के बाद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।