जुलाई 29, 2026 12:25 अपराह्न

printer

जापान में भूकंप से मृतकों की संख्या 13 हुई, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताई चिंता

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो इलाके में कल आए ज़बरदस्त भूकंप पर चिंता व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने वहां के लोगों और सरकार के प्रति भारत का समर्थन और एकजुटता जाहिर की। उन्होंने भूकंप से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना की।
 
दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो इलाके में कल ज़बरदस्त भूकंप आया था। इसमें मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 13 हो गई हैं। बिजली कटौती, ट्रांसपोर्ट सिस्टम को नुकसान और भीषण गर्मी की वजह से आश्रय स्‍थल में रह रहे हज़ारों लोगों के लिए राहत कार्य मुश्किल हो रहे हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। क्यूशू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन और कुछ एयरपोर्ट का संचालन अभी भी बंद हैं। सैनिक और आपातकालीन बल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने कहा कि प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य चल रहा है। 36900 से ज़्यादा मकानों में अभी भी बिजली नहीं है और कुछ इलाकों में संचार नेटवर्क नहीं हैं।