जुलाई 9, 2026 11:10 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया; दो हथगोले बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को कठुआ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से दो हथगोले बरामद किए। हमारे संवाददाता ने बताया कि जिले के बिलावर क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में स्थित इस ठिकाने का पता ओवरग्राउंड वर्कर हाजी लतीफ के खुलासे के बाद चला। रबागह निवासी लतीफ को 2 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उस पर पिछले कई वर्षों से सीमा पार से एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद करने का आरोप है। इसी बीच, सीमा सुरक्षा बलों ने बुधवार को हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव बोबिया से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। उस व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम बताया और उसे पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।