जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण हुए नए भूस्खलन और कीचड़ के खिसकने से आज 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। क्षेत्र में भारी मानसूनी गतिविधि जारी रहने के कारण कई संवेदनशील स्थानों पर बहाली का काम चल रहा है। उधमपुर और रामबन जिलों में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के पहाड़ी हिस्से में कई स्थानों पर कीचड़ और पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस महत्वपूर्ण राजमार्ग पर सुचारू यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। तत्काल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
News On AIR | जुलाई 21, 2026 1:54 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित