अगस्त 8, 2026 11:03 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मी: पुंछ में 9 से 17 अगस्त तक वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में 9 से 17 अगस्त तक वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ और हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा और साइकिल रैलियां, प्रदर्शनियां, देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 15 अगस्त को पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इसमें राष्ट्रगान, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, पुलिस बैंड की प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण होगा।