जून 29, 2026 8:19 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: मंत्री सतीश शर्मा ने सोमनाथ यात्रा को रवाना किया

जम्मू-कश्मीर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सतीश शर्मा ने आज जम्मू रेलवे स्टेशन से सोमनाथ यात्रा को रवाना किया। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की चल रही पहलों के अंतर्गत संस्‍कृति विभाग ने इसका आयोजन किया। इस अवसर पर श्री सतीश शर्मा ने कहा कि  तीर्थयात्रा का आध्यात्मिक महत्व है और यह राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक जागरूकता  बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला