जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस ने आतंकवादियों को शह और सहायता देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी छत्रू इलाके में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों की मदद कर रहा था। इसकी पहचान सिंहपुर के डवाथर निवासी मोहम्मद रफ़ीक नाइक के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार, नाइक, छत्रू इलाके में सैफुल्ला ग्रुप का सरगना था। इससे पहले, पुलिस ने छत्रू के ही दो अन्य लोगों को भी आतंकवादियों की मदद करने के मामले में गिरफ्तार किया था।
News On AIR | जुलाई 22, 2026 9:25 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकवादियों की सहायता करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार