जम्मू-कश्मीर की शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा तथा समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने जम्मू मंडल के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में पहली जून से 15 जुलाई 2026 तक छुट्टियों की घोषणा की है। श्रीमती इटू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह निर्णय ग्रीष्म ऋतु के आगमन और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कॉलेज कर्मचारियों के कल्याण के लिए लिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वस्थ तथा उपयोगी ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं दीं। 15 जुलाई को अवकाश अवधि समाप्त होने के बाद सभी कॉलेज नियमित रूप से आरंभ हो जाएंगी।
News On AIR | मई 31, 2026 9:28 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: ग्रीष्मकालीन क्षेत्र के कॉलेजों में 15 जुलाई तक छुट्टियों की घोषणा