जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पूंछ में आज सुबह से ही मूसलाधार वर्षा के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मृत्यु हो गई और सात लोग लापता है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि सबसे अधिक नुकसान और हताहत पूंछ ज़िले के सुरनकोट तहसील में हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा गुमशुदा लोगों की तलाश की जा रही है। तेज वर्षा से सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।
उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और सहायता पहुंचायें। मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला दिल्ली यात्रा बीच में ही छोड़कर आज दोपहर बाद जम्मू वापस चले गए।