जुलाई 8, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के चनापोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि शोपियां के चनापोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। यह सेना और केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल का संयुक्त अभियान था।

आकाशवाणी से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक वी. के. बर्डी ने बताया कि घटनास्थल से हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक शव बरामद हुआ है उसकी पहचान की जा रही है।