जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से 250 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग- संख्या-44 बुरी तरह प्रभावित है। बनिहाल और उधमपुर सेक्टरों के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, कीचड़ और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं। इसके कारण लगातार दूसरे दिन वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है। पिछले चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। हांलाकि अधिकांश प्रभावित स्थानों पर मरम्मत का कार्य जारी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि मौसम में सुधार और सड़क मरम्मत पूरी होने तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा न करें।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 12:25 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: बारिश से 250 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित