जुलाई 10, 2026 9:04 अपराह्न | Jammu Film Festival

printer

जम्मू फिल्म महोत्सव को 35 देशों से 180 फिल्मों की प्रविष्टियां

जम्मू फिल्म महोत्सव – जे.एफ.एफ के पांचवें संस्करण को दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म महोत्सव जम्मू में 28 और 29 सितंबर को आयोजित होगा। इस संस्करण में अबतक 35 देशों से 180 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। अब तक प्राप्त प्रविष्टियों में 130 लघु फिल्में, 35 वृत्तचित्र और 17 फीचर फिल्में शामिल हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। निर्णायक मंडल के प्रमुख कपिल मट्टू ने कहा कि इस वर्ष की प्रविष्टियों की गुणवत्ता, विविधता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व स्वतंत्र फिल्म जगत में जम्मू फिल्म महोत्सव की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।