अगस्त 1, 2026 3:23 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के हमले में एक मजदूर की मौत; एक अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के किलम-देवसर क्षेत्र में आतंकवादियों के हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी. के. बिर्दी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि आतंकवादियों ने दोनों मजदूरों पर गोलीबारी की। घायल मजदूर का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही, आतंकवादियों की तलाश जारी है।

इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने मृतक मजदूर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।