जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा संपन्न कर वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त को समाप्त होगी।
पूजा के बाद श्री सिन्हा ने कहा कि प्रशासन, श्री अमरनाथ जी तीर्थ बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय, सेवा प्रदाता और स्वयंसेवक तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।
श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी और लोग तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।