जुलाई 4, 2026 9:37 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ यात्रा पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्री अमरनाथ यात्रा के समग्र प्रबंधन और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उपराज्यपाल ने कहा कि यात्रा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित तीर्थयात्रा मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही की सीमा के अनुसार आयोजित की जा रही है और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पंजीकरण कार्यक्रम का पालन करना अनिवार्य है। उपराज्यपाल ने बिना वैध पंजीकरण के असामान्य रूप से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की यात्रा पर आने की बात बैठक में सामने आने के बाद कही। इससे तीर्थयात्रियों को यात्रा शुरू करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि केवल निर्धारित तिथि के लिए वैध पंजीकरण वाले तीर्थयात्रियों को ही पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी और सभी इच्छुक तीर्थयात्रियों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इस बीच, यात्रा दूसरे दिन भी सुचारू रूप से चल रही है, क्योंकि आज 19 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए।