केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने शत प्रतिशत डिजिटल डेटा कलेक्शन के साथ जनगणना 2027 के पहले चरण, यानी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एक महीने तक चले इस ऑपरेशन में केंद्र शासित प्रदेश के 24 हजार से ज़्यादा हाउस लिस्टिंग ब्लॉक शामिल किए गए। अब अगले चरण की तैयारी शुरू होगी। इसमें सितंबर में बर्फ़बारी वाले इलाकों में जनसंख्या की गिनती और इस साल अक्टूबर तक ज़िला जनगणना हैंडबुक तैयार करना शामिल है। इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए, जम्मू-कश्मीर में 295 जनगणना क्षेत्रों के तहत 24 हजार 71 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए थे। प्रवासी और आबादी के उस हिस्से तक पहुँचने पर विशेष ज़ोर दिया गया जहाँ पहुँचना मुश्किल होता है, ताकि हर घर को जनगणना के दायरे में लाया जा सके।