नवम्बर 23, 2026 7:20 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि करुणा, समानता, एकता और निस्वार्थ सेवा पर केंद्रित गुरु नानक देव जी की चिरस्थायी शिक्षाएं मानवता को प्रेरित करने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देती हैं। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और सांप्रदायिक सद्भाव की ओर समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।