जून 15, 2026 7:09 पूर्वाह्न

printer

जम्मू हवाई अड्डा यात्री सुविधा दिवस मना रहा है

जम्मू हवाई अड्डा आज यात्री सुविधा दिवस मना रहा है। इसके अंतर्गत यात्री सुविधा बढ़ाने और  जागरूकता प्रसार के लिए कई पहल की जा रही हैं। आगामी श्रीअमरनाथ यात्रा को सुचारु और निर्बाध  बनाने के लिए विशेष उपाय किये जा रहे हैं। इसके लिये हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है और अतिरिक्त कर्मचारियो की व्यवस्था की गयी है। जम्मू हवाई अड्डा प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिये सुरक्षा एजेंसियों के साथ व्यापक समन्वय किया है। हवाई अड्डे के विस्तार का काम भी चल रहा है। यह परियोजना पूरी हो जाने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।