पंजाब पुलिस ने 5 मई को जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के मुख्य द्वार के पास हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने बताया कि आरोपी पंजाब का निवासी है और उसने कथित तौर पर विस्फोट को अंजाम देने के लिए आई.ई.डी. का इस्तेमाल किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित एक आतंकवादी के संपर्क में था। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
घटना के तुरंत बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने जालंधर में विस्फोट स्थल का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया था कि यह हमला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा हो सकता है।
इस बीच, उसी रात अमृतसर में एक सैन्य चौकी पर हुए एक अन्य विस्फोट की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी रख रही हैं और जांच चल रही है।