इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिसमें इस्राइल गाजा पट्टी में शीतकालीन आपूर्ति में देरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि गाजा के तंबू शिविरों में रह रहे फिलिस्तीनियों की बिगड़ती स्थिति के लिए इस्राइल जिम्मेदार नहीं है, जो भीषण शीतकालीन बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने हमास को दोषी ठहराते हुए कहा कि फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह के शस्त्र छोडने से इंकार कर रहा है और मानवीय सहायता को सैन्य उपयोग के लिए जब्त कर रहा है। वहीं, उन्होंने सहायता जब्त करने के दावे का कोई सबूत नहीं दिया।
श्री नेतन्याहू की यह टिप्पणी अमरीका द्वारा गठित शांति बोर्ड के सोमवार के उस बयान के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि इजरायल द्वारा गाजा में शीतकालीन आपूर्ति की अनुमति देने में देरी ने एक संभावित मानवीय चुनौती के परिणामों को और अधिक गंभीर बना दिया है।
संयुक्त राष्ट्र और अन्य सहायता समूहों ने भी आरोप लगाया कि बाढ़ के पानी को निकालने के लिए तंबू और पंप गाजा में प्रवेश के लिए तैयार हैं, लेकिन इस्राइल ने उनके प्रवेश को अधिकृत नहीं किया है।