जून 6, 2026 8:41 अपराह्न

printer

इस्राएल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात

मुंबई में इस्राएल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने श्री रेवाच को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर इस्राएल में शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की उनकी घोषणा के लिए धन्यवाद दिया।

इस घोषणा को ऐतिहासिक पहल बताते हुए श्री फडणवीस ने इस्राएल के महावाणिज्यदूत को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र सरकार प्रतिमा की स्थापना में पूरा सहयोग करेगी। इस कदम से भारत और इस्राएल के बीच सांस्कृतिक संबंध और जनसंपर्क को बढ़ावा मिलेगा।