अप्रैल 17, 2026 7:38 अपराह्न

printer

इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिन का संघर्षविराम लागू

इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिन का संघर्षविराम आज से लागू हो गया है, हालांकि इजराइल की ओर से लेबनान पर रुक-रुक कर हमले जारी हैं। संघर्षविराम के लगातार उल्लंघन पर लेबनान की सेना ने चेतावनी दी है।

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा है कि उनकी सेनाएं सभी ठिकानों पर तैनात रहेंगी। इनमें दक्षिणी लेबनान में लगभग 10 किलोमीटर का एक बफर ज़ोन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि लिटानी नदी के दक्षिण में स्थित लेबनान के इलाकों से कूटनीति या सैन्य अभियान चलाकर हिज़्बुल्लाह की मौजूदगी समाप्‍त करनी होगी।