मई 16, 2025 5:31 अपराह्न

printer

आयरलैंड ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की

 
 
आयरलैंड ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आयरलैंड के विदेश और व्यापार मंत्री साइमन हैरिस ने हाल ही में प्रमुख बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर आयरलैंड की संसद में कहा कि बलूचिस्तान की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि आयरलैंड यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि मौलिक अधिकारों का वैश्विक स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए। बलूचिस्तान प्रांत में कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है जिनमें महरंग बलूच, बीबो बलूच, गुलजादी बलूच, बेबर्ग बलूच और सिबगतुल्लाह शाजी प्रमुख हैं। 
 
 
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने बलूचिस्तान में कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लिए जाने की बढ़ती संख्या की निंदा की है। मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तान पर नागरिकों के असंतोष को दबाने और गैरकानूनी तरीकों से राजनीतिक कार्यकर्ताओं को चुप कराने का भी आरोप लगाया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला