अप्रैल 18, 2026 8:11 पूर्वाह्न

printer

ईरान ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक यातायात के लिए पूरी तरह खुला

ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब वाणिज्यिक यातायात के लिए पूरी तरह खुला है। यह घोषणा उस समय की गई है जब इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिनों का युद्धविराम हुआ है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी हार्मूज जल-डमरू-मध्य पूरी तरह से खोलने की पुष्टि की है।

हालांकि, जहाजों को ईरान के समुद्री अधिकारियों द्वारा निर्धारित समन्वित मार्ग का पालन करना होगा। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसका स्वागत किया। उन्‍होंने पुष्टि की कि तेहरान के साथ औपचारिक समझौता होने तक ईरान के बंदरगाहों पर अमरीकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी।

इस घोषणा के बाद तेल के मूल्‍यों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हाल के कुछ सप्‍ताह में जल-डमरू-मध्य लगभग पूरी तरह बंद था। ब्रिटेन और फ्रांस ने भी हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य में नौवहन की स्वतंत्रता पर आज कई देशों की बैठक आयोजित की थी।