अप्रैल 18, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

ईरान ने अपना समृद्ध यूरेनियम अमरीका को हस्तांतरित करने के दावे को बेबुनियाद बताया

ईरान ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के उन दावों को खारिज कर दिया है कि उसने अपना समृद्ध यूरेनियम अमरीका को हस्तांतरित करने पर सहमति जताई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बग़ाई ने कहा कि ईरान किसी भी परिस्थिति में ऐसा कदम नहीं उठायेगा।

उनकी यह टिप्पणी अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान अमरीका के साथ चल रही वार्ता में हर बात पर सहमत हो गया है। इसमें ईरान से संयुक्त रूप से समृद्ध यूरेनियम को निकालकर अमरीका ले जाने की योजना भी शामिल है।

बगाई ने होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में अमरीकी अधिकारियों की टिप्पणियों की भी आलोचना की और उन्हें विरोधाभासी बताते हुए हताशा और बेबसी का संकेत बताया।