जुलाई 21, 2026 8:53 पूर्वाह्न

printer

डाक मतपत्र प्रणाली पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आज कोलकाता में

निर्वाचन आयोग आज कोलकाता में डाक मतपत्र प्रणाली को अधिक समावेशी, सुरक्षित और सुलभ बनाने पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह सम्मेलन भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन संस्‍थान और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (आईडीईए) के संयुक्त तत्‍वावधान में आयोजित किया जा रहा है।