अगस्त 3, 2026 9:20 अपराह्न

printer

असम के चार जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 15 हजार रुपये की अंतरिम वित्तीय सहायता

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज डिब्रूगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 15 हजार रुपये की अंतरिम वित्तीय सहायता राशि के वितरण की शुरुआत की।

चार जिलों में लगभग 75 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से यह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। पहले चरण में 62,696 परिवारों को सहायता राशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने चार बाढ़ प्रभावित जिलों के पात्र लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य सब्सिडी भी वर्चुअल माध्यम से जारी की। 9 हजार दो सौ 89 लाभार्थियों के लिए कुल 41 दशमलव 67 करोड़ रुपये की राज्य सब्सिडी जारी की गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला