प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक लेख साझा किया, जिसमें वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर भारत के बढ़ते कद के बारे में बताया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह विकास स्थानीय व्यवसायों, गाइडों, कारीगरों और समुदायों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के अगले चरण में टिकाऊपन को केंद्र में रखते हुए, भारत अपनी समृद्ध विरासत को आर्थिक अवसरों से जोड़ रहा है और साथ ही यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव भी तैयार कर रहा है।
News On AIR | अक्टूबर 1, 2026 6:00 अपराह्न
वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर भारत का बढ़ता कद स्थानीय व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी