सितम्बर 11, 2026 2:06 अपराह्न

printer

अमरीका में हुए भयावह 9/11 हमलों की 25वीं वर्षगांठ पर भारत ने आतंकवाद से लड़ने के अपने अटूट संकल्प को दोहराया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद का खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन भारत का संकल्‍प इसके सभी रूपों के खिलाफ अडिग है। अमरीका में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलें की 25वीं वर्षगाठ पर सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत लोगों की जान ली है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद से प्रभावित भारत दशकों से इसके खिलाफ लड़ाई में आगे रहा है। प्रधानमंत्री ने हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सभी प्रयासों में साथ खड़ा है। श्री मोदी ने 2014 में न्यूयॉर्क स्थित 9/11 स्मारक और संग्रहालय की अपनी यात्रा की झलकियां भी साझा कीं।