जिनेवा में सेल्सफोर्स फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में आज भारत के विश्व चैंपियन डी. गुकेश का सामना उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से होगा। 14 बाजियों की इस प्रतियोगिता की पहली बाजी भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर तीस मिनट से शुरू होगी।
विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय गुकेश ने 2024 में चीन के डिंग लिरेन को साढे छह के मुकाबले साढे सात अंक से हराया था। सिंदारोव वर्तमान में विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।