सितम्बर 11, 2026 9:20 पूर्वाह्न

printer

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस मैसूर मलेशिया के लुमुट पहुंचा

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस मैसूर मलेशिया के लुमुट पहुंच गया है। पोत, मलेशिया की रॉयल मलेशियन नेवी के बीच चौथे द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास- समुद्र लक्ष्मण में शामिल होगा।

भारतीय नौसेना ने बताया कि इस अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर गतिविधियाँ शामिल होंगी, जिनका उद्देश्‍य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल और संचालन सहयोग को बेहतर बनाना है। इस नौसैनिक अभ्‍यास से भारत और मलेशिया के बीच रक्षा संबंधों और समुद्री सहयोग और मज़बूत होंगे। अभ्‍यास के दौरान में एक-दूसरे के पोतों का दौरा, संचालन संबंधी जानकारी का आदान-प्रदान और खेलकूद के कार्यक्रम शामिल होंगे। यह अभ्यास भारत के महासागर और आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष 2026 के अनुरूप है।