जून 3, 2026 5:51 अपराह्न

printer

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ए.एस.पी.एस. रवि प्रकाश ने पुद्दुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ए.एस.पी.एस. रवि प्रकाश ने आज पुद्दुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला।

निर्वाचन आयोग ने 26 मई को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से रवि प्रकाश को पुद्दुचेरी का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था। यह नियुक्ति पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर के तबादले के बाद की गई थी। यह नियुक्ति पुद्दुचेरी सरकार के परामर्श से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के तहत की गई थी।