जून 21, 2026 8:22 अपराह्न

printer

भारत 25 और 26 जून को हरियाणा में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की करेगा अध्‍यक्षता

भारत 25 और 26 जून को हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता करेगा। बैठक में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्‍सा लेंगे।

बैठक में ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास, ऊर्जा तक समान पहुंच तथा प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे तीन प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह बैठक भारत को विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और समावेशी वैश्विक ऊर्जा के भविष्य में योगदान देने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।