भारत ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के पक्ष में मतदान किया है, जिसमे अगले सप्ताह अमरीका के न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठक को वीडियो के जरिए संबोधित करने की अनुमति दी गई है।
अमरीका ने इससे पहले महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया था। प्रस्ताव कल भारी बहुमत से पारित हुआ। इसके पक्ष में 152 देशों ने मतदान किया, जबकि अमरीका, इजराइल और पराग्वे ने इसके विरोध में वोट दिया और चार देश मतदान से दूर रहे।
अमरीका की उप स्थायी प्रतिनिधि टैमी ब्रूस ने वीडियो के जरिए संबोधन की अनुमति देने का बचाव करते हुए फिलिस्तीन पर आतंकवाद का त्याग नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, फिलिस्तीन के स्थायी पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने शांति और सुरक्षा के साथ इजराइल के अस्तित्व के अधिकार के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। चीन और रूस ने भी अब्बास को वीजा नहीं देने के अमरीकी फैसले की आलोचना थी।
इस बीच, अमरीका ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को महासभा की उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए वीजा दिया है, जबकि दोनों देशों के बीच युद्ध सातवें महीने में प्रवेश कर चुका है। महमूद अब्बास महासभा को दूसरी बार वीडियो के जरिए संबोधित करेंगे। उन्होंने पिछले वर्ष भी वीजा नहीं मिलने के बाद वीडियो के जरिए संबोधन किया था।