अक्टूबर 3, 2026 6:20 अपराह्न

printer

भारत को ऐसे पूंजी बाजार की जरूरत है जो निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में सक्षम हों: सेबी चेयरमैन

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि भारत को ऐसे पूंजी बाजार की जरूरत है, जो पूंजी जुटाने, जोखिम का प्रबंधन करने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में सक्षम हों।
 
नई दिल्ली में आज कमोडिटी और कैपिटल मार्केट पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि क्लोजिंग ऑक्शन सेशन-सी.ए.एस की शुरुआत के बाद नियामक, डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी के दिन सेटलमेंट प्राइस तय करने से जुड़े मुद्दों की समीक्षा कर रहा है।
 
सेबी चेयरमैन ने कहा कि नियामक कैश मार्केट में तरलता को बढ़ाने और बेहतर बनाने, निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने तथा सिक्योरिटीज लेन-देन को मजबूत करने पर भी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावी हेजिंग और आर्बिट्राज से कीमतों के उत्‍तम निर्धारण में मदद मिल सकती है और कैश तथा डेरिवेटिव्स बाजारों के बीच तालमेल मजबूत हो सकता है।