नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने पहले जियोथर्मल कुएं तैयार कर लिए हैं। इससे देश की एक मेगावॉट जियोथर्मल की पहली बिजली परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। श्री जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 14 हज़ार फ़ीट से अधिक ऊंचाई पर एक हज़ार मीटर की गहराई तक खोदे गए ये कुएं, टिकाऊ और चौबीसों घंटे मिलने वाली स्वच्छ ऊर्जा के लिए धरती की प्राकृतिक गर्मी का इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। श्री जोशी ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को मज़बूत करती है और नेट ज़ीरो तथा कार्बन-न्यूट्रल भविष्य के दृष्टिकोण को समर्थन देती है।
News On AIR | जुलाई 19, 2026 3:28 अपराह्न
भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने पहले जियोथर्मल कुएं तैयार कर लिए हैं: प्रह्लाद जोशी