दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कहा कि भारत ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग की वैश्विक चुनौती के खिलाफ सबसे मजबूत लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्तियों और परिवारों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक संरचना को भी कमजोर करता है।
श्री संधू ने कहा कि नशामुक्त दिल्ली के निर्माण के लिए परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने दिल्ली के युवाओं से आग्रह किया कि वे जागरूकता, रोकथाम, पुनर्वास और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त दिल्ली के निर्माण में योगदान दें।