भारत ने आई.एफ.बी. सजीरा नाव पर सवार 17 भारतीय मछुआरों की जान बचाने में मदद करने के लिए सेशेल्स का धन्यवाद किया। इस नाव का इंजन सेशेल्स के तट से दूर गहरे समुद्र में खराब हो गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सही समय पर मिली यह सहायता भारत और सेशेल्स के बीच प्रगाढ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को दिखाती है, साथ ही लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
News On AIR | अक्टूबर 1, 2026 8:21 अपराह्न
भारत ने 17 भारतीय मछुआरों की जान बचाने में मदद के लिए सेशेल्स का आभार जताया