भारत ने 80 लाख ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एच-पी-वी) टीकाकरण का अहम पड़ाव पार कर लिया है। यह रोकथाम वाली स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करने और एच-पी-वी संक्रमण व उससे जुड़े कैंसर से बचाव की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि हर टीका भारत को अपनी बेटियों के लिए एक स्वस्थ और कैंसर-मुक्त बनाता है।