जुलाई 22, 2026 12:00 अपराह्न

printer

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को बुडगाम जिले के बीरवाह इलाके में अचानक आई बाढ़ में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई जगहों पर दुकानें और अन्य बुनियादी ढांचे भी क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन, पत्थर गिरने और मलबे के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

खराब मौसम के कारण वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा भी स्थगित है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के शीतकालीन क्षेत्रों में सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि 26 जुलाई तक बढ़ा दी है।